26 नवंबर के राशिफल में देखें किसका कैसे बीतेगा दिन

109
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 26 November : 26 नवंबर के राशिफल में देखें किसका कैसे बीतेगा दिन। जानें कौन करेगा मौज और कौन रहेगा परेशान। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र के साथ योग की जानकारी है। दिशा शूल है। इसमें देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं। जाना ही हो तो बचाव के उपाय भी देखें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

26 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- रेवती रात के 09.21 बजे तक। योग- सिद्धि सुबह 07.36 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 01.27 से 02.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.47 से 12.29 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

27 नवंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वादशी रात 07.46 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी रात के 12.53 बजे तक। योग- व्यतिपात सुबह 08.30 बजे तक। उसके बाद वरिघा। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.53 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 10.50 से 12.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.48 से 12.30 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

26 नवंबर का राशिफल

26 नवंबर के राशिफल में देखें किसका कैसे बीतेगा दिन। जानें कौन करेगा मौज और कौन रहेगा परेशान। यह भी पढ़ें कि किस राशि पर है भाग्य मेहरबान। किसके लिए अभी निवेश है उचित और किसे बचकर रहना चाहिए।

मेष

कारोबारियों के लिए बड़ा निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कुछ करीबियों की मदद से कोई बड़ा काम मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृष

घर-परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। खुद को साबित करने का नया मौका भी मिल सकता है। आर्थिक समस्या का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। हालांकि व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

मिथुन

पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। अपनी आर्थिक स्थिति को दिमाग में अवश्य रखें। यह भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क

अहम निर्णय लेने में परिवार के बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। कर्ज के लेन-देन से मुक्ति मिलने का योग है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रियजनों से मनमुटाव खत्म हो सकता है।

सिंह

26 नवंबर के राशिफल में देखें कि कैसे बीतेगा दिन। जीवनसाथी से थोड़ी निराशा हो सकती है। कोई भी कार्य पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। निवेश करने से अभी बचें। सोच-समझ कर व धैर्य से फैसला लेने का फायदा बाद में मिलेगा।

कन्या

नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारियों को भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह के लेन-देन को फिलहाल टाल दें। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

तुला

आज का दिन विशेष फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। यात्रा पर जा रहे हैं तो खर्च का ध्यान रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कारोबारी फिलहाल किसी भी तरह के परिवर्तन से बचें। रोजगार के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपेक्षित सफलता प्राप्त हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। छात्रों के लिए समय ठीक है। मेहनत करते रहें। फल मिलेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। तरक्की का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इससे पारिवारिक थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें। यह मोर्चा भी फतह कर लेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। निवेश करने के लिए सही समय है। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उसमें व्यस्तता से थकावट हावी होगी। इससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

कुंभ

संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की साजिश बरकरार रहेगी। हालांकि वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही खर्च में भी बढ़ोतरी संभव है। उस पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आय बढ़ने का फायदा नहीं होगा।

मीन

दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। इससे अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी नजदीकी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इससे मन परेशान रहेगा।

नोट- 26 नवंबर के राशिफल को जन्म समय के आधार पर बनाया गया है। यह नाम और जन्म माह पर आधारित राशि वालों के लिए भी उपयोगी है। दिशा शूल में आपने पढ़ा कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं। जरूरी हो तो दही खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- संक्षिप्त पूजन विधि से बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here