राशिफल 5 अप्रैल : धन लाभ, मकान, पद-प्रतिष्ठा या सम्मान……. जानिए क्या कहती है आपकी राशि

214

        5 अप्रैल का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या दिन के 2:20 बजे तक फिर प्रतिपदा। नक्षत्र : रेवती पूरा दिन-पूरी रात। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:28 से 12:17 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:20 से 11:52 बजे तक।


        6 अप्रैल का पंचांग

शनिवार, वसंत ऋतु, चैत्र मास शुक्लपक्ष। तिथि : प्रतिपदा दिन के 3:23 बजे तक फिर द्वितीया। नक्षत्र : रेवती रात 7.23 बजे तक तक फिर अश्विनी। पर्व : चैत्र नवरात्रि शुरू और जुड़ी परवा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 11:27 से 12:17 बजे तक। राहुकाल : दिन के 8:46 से 10:19 बजे तक।



             दैनिक राशिफल 

मेष- किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। दिन मौज मस्ती में बीतेगा जिससे कुछ कार्य रुक सकते हैं। किसी खास काम को पूरा करने में बड़ों का साथ मिलेगा। अपनी योजनाओं के प्रति आप पूरे आश्वस्त रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- कारोबार में लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्य के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन- कारोबार से जुड़े निर्णय सही साबित होंगे व आपको फायदा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ पुराने कार्य भी पूरे हो जाएंगे। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं पर उसका खुद पर असर ना पड़ने दें। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आय से अधिक खर्चा हो सकता है अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। नया कारोबार शुरू करने का सोच रहे हैं या निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह- सेहत थोड़ी नरम रहने से आप अपने जरूरी काम को अनदेखा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है फालतू की चीजों पर अपना ध्यान न लगाएं। कुछ खास मित्र आपसे आपके सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं।

कन्या- पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा जिनकी वजह से कार्य क्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। साझेदारी का कारोबार कर रहे कारोबारियों को फायदा हो सकता है। शारीरिक थकान रहेगी।

तुला- निवेश के नए मौके मिलेंगे व भविष्य के लिए कुछ स्थितियां भी आपके सामने स्पष्ट हो जाएंगी। अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है जिसके बाद आप नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक- आप अपने भविष्य के प्रति आशंकित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। साझेदारी का कारोबार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें व उनकी भावनाओं को समझें। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी जिनकी वजह से आप दबाव महसूस कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं जिस में रुकावट भी आ सकती है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मकर- किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें साथ ही किसी बड़े की भी सलाह ले लें। पैसों से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- पुरानी कुछ बातें सामने आने से तनाव बढ़ सकता है व अपने विवाद में भी पड़ सकते हैं। पैसों से जुड़ा लेन-देन करना पड़ सकता है। जीवनसाथी भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है समय दें। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन- नकारात्मक विचार आपके मन में आ सकते हैं। नकारात्मकता को खुद पर हावी ना होने दें। कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभदायक सिद्ध होगी। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here