राशिफल 28 मार्च : क्या होंगे सितारे आपके साथ या फिर खानी पड़ सकती है मात ? जानिए क्या कहती है आपकी राशि

215

          28 मार्च का पंचांग

बृहस्पतिवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : अष्टमी रात 10:34 बजे तक फिर नवमी। नक्षत्र : मूल सुबह के 10:11 बजे तक फिर पूर्वा आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:03 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 1:59 से 3:30 बजे तक।


         29 मार्च का पंचांग

शुक्रवार, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास कृष्णपक्ष। तिथि : नवमी पूरा दिन और रात 12:48 बजे तक फिर दसमी। नक्षत्र : पूर्वा आषाढ़ दिन के 12:42 बजे तक फिर उत्तर आषाढ़। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) : दिन के 12:02 से 12:51 बजे तक। राहुकाल : दिन के 10:55 से 12:27 बजे तक।



            दैनिक राशिफल 

मेष- पैसों का विवाद सुलझ सकता है। कई रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। परिवारजनों का मन प्रसन्न रहेगा व उनके साथ समय अच्छा गुजरेगा। आपके मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है उसको खुद पर हावी ना होने दें। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा व आप अपनी सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे।

वृष- कारोबारियों को लाभ होने के योग है। कोई भी नई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो उस पर कार्य कर सकते हैं। समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आपके सामने आएंगी जिन को पूरा करने में आप सफल होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- दिन व्यस्तता भरा रहेगा और आपके कई कार्य पूरे हो जाएंगे। पैसों का लेन-देन हो सकता है। कारोबारियों को मुनाफा होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा व कहीं घूमने-फिरने की भी योजना बना सकते है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। थोड़ी मानसिक व शारिरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

कर्क- जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे। आप अपने जरूरी कामों को भी टालेंगे। कई लोग आपके व्यवहार से आपके बारे में गलत धारणाएं बना सकते हैं। कार्य करने में आपका मन नहीं लगेगा। कारोबारी कोई भी अहम निर्णय ना ले। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा।

सिंह- अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है जिससे मन में उत्साह बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जरूरी कार्यों की अनदेखी ना करें नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- निवेश के लिए समय अच्छा है। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की वजह से अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। धन लाभ होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी का कोई मामला है तो उस पर फैसला आ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

तुला- दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो उसकी बारीकियों पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन को पूरा करने के बाद अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। राजनीति के क्षेत्र में है तो पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक- कोई भी नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। आय में वृद्धि होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं परंतु फैसला सोच समझ कर लें। भूमि-भवन खरीद बिक्री की योजना बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- आपके बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी व कहीं घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशी मिल सकती है, उनका पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। आप अपने व्यवहार में थोड़ी सी निराशा महसूस कर सकते हैं। व्यवहार को संयमित रखें।

मकर- कार्य क्षेत्र में कार्य के दबाव के चलते परिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा कर सकते हैं। धन हानि या आय से अधिक खर्च होने के योग हैं। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है जिससे थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यस्तता अपने चरम पर रहेगी। कुछ लोग आपसे सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं।

कुंभ- आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में कोई उत्सव के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आज किसी के विवाद में ना बोलें आप को नुकसान हो सकता है।

मीन- कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं जिनको आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे व सहयोगियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता के साथ समय गुजरेगा। कारोबारी साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं तो कार्य कर सकते हैं, लाभ होगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here