राशिफल 1 जुलाई : कैसा रहेगा दिन, जानिये क्या कहती है आपकी राशि…

3401

                        1 जुलाई का पंचांग

सोमवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : चतुर्दशी रात के 03:06 बजे तक उसके बाद अमावस्या। नक्षत्र : मृगशिरा। शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : सुबह के 07:14 बजे से 08:58 बजे तक।


                         2 जुलाई का पंचांग

मंगलवार, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष। तिथि : अमावस्या रात के 12:46 बजे तक उसके बाद प्रतिपदा। नक्षत्र : मृगशिरा सुबह के 8:15 तक उसके बाद आर्द्रा । शुभ मुहुर्त (अभिजीत) दिन के 11:57 से 12:52 बजे तक। राहुकाल : दिन के 03:51 बजे से 05:35 बजे तक।



                         दैनिक राशिफल

मेष- आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। जरूरत पड़ने पर दो दोस्तों का सहयोग मिल जाएगा। घर में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। पैसे खर्च करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कामकाज और भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


वृष- कोई भी योजना  बनाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह मशवरा कर लें। कारोबार में आने वाली परेशानियों से निपटने में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ष को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।


मिथुन- कार्य के सिलसिले में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है। कोई भी कार्य सोच समझ कर करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। अधूरे मामले आसानी से निपट जाएंगे। पिता का सहयोग मिल जाएगा जिससे कुछ अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में कोई भी विवाद हो सकता है। कुछ कार्य में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माता की सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है।


कर्क- कारोबार में फायदा होने के योग हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। निवेश के मामलों पर गहराई से विचार करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। अपनी बुद्धि से आप कारोबार को बढ़ाने में सफल रहेंगे। घरेलू परेशानियां निपट जाएंगी। फालतू का जोखिम लेने से बचें। विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में नई योजनाएं बन सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।


सिंह- किसी पुराने कार्य का नतीजा आपके पक्ष में हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो कर सकते हैं। कुछ मामलों में आपको समझौता करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी बड़े काम को करने से पहले पिता की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। कारोबार में कुछ नया करने का विचार आपके मन में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पुरानी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। परिवार की जिम्मेदारियों के कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


कन्या- कामकाज का दबाव ज्यादा हो सकता है। भाई की सफलता से खुशी मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है परंतु अभी टाल दें। नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ पुराने मामले और उलझ सकते हैं। बड़े सौदे करने से बचें। लेनदेन के मामले खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है।


तुला- नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। अपना पूरा ध्यान अधूरे कार्यों को निपटाने में लगाएं। दिन ठीक-ठाक है। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ी योजना बनाने से बचें। संतान पक्ष से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक- अपने व्यवहार को लचीला बना कर रखें तो फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। अधिकारियों से छोटी मोटी बहस हो सकती है। कारोबार में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।


धनु- नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लंबी योजनाएं बनाने की जगह अपने काम निपटाने पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर जीवनसाथी से विचार-विमर्श हो सकता है। किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी से फालतू बहस में पड़ने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कारोबार में विवाद हो सकता है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। विद्यार्थी पर को मेहनत से कम नतीजे मिल सकते हैं. पैसा फंसाने से बचें। बीमारियां परेशान कर सकती है।


मकर- समय अच्छा है। कोई अधूरा काम निपट सकता है। कारोबार में दोस्तों की मदद मिल सकती है। निवेश करने के लिए समय अच्छा है फायदा हो सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।


कुंभ- कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। घर परिवार के मामले सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे। किसी खास व्यक्ति से रिश्ते उलझ सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन थोड़ा ठीक है। मानसिक तनाव हो सकता है।


मीन- कोई रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। छोटी-मोटी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कामकाज में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। साथ के कुछ लोगों से अनबन होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। निवेश फायदेमंद हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here