मेष राशि को मेहनत व धनु को रहेगा भाग्य का साथ

97
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

23 october’s panchang and rashifal : मेष राशि को मेहनत का साथ मिलेगा। धनु पर भाग्य मेहरबान है। पढ़ें 23 अक्तूबर का राशिफल में। इसमें दो दिन का पंचांग भी है। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। साथ ही जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी देखें कि किस दिशा में यात्रा ठीक नहीं है। देखें दिशा शूल के दोष में कमी के उपाय।

शुक्रवार का पंचांग

23 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 06.57 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा देर रात 01.28 बजे तक। योग- धृति देर रात 01.23 बजे तक। दिशा शूल- पश्चमि व नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक।

शनिवार का पंचांग

24 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- अष्टमी सुबह के 06.58 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण रात 02.38 बजे तक। योग- शूल रात 12.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.28 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:42 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.16 से 10.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक।

23 अक्टूबर का राशिफल

मेष

मेष राशि को मेहनत का साथ मिलेगा। आज आपकी मेहनत के अनुसार ही भाग्य बनेगा। समय पर काम पूरे करेंगे। इससे प्रशंसा मिलेगी। घर और कार्यक्षेत्र के संतुलन से दोनों जगह लोग खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

वृष

कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान का प्रदर्शन बेहतर होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का योग बन रहा हैं।

मिथुन

कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। उनका कारोबार बढ़ सकता है। मौसमी बीमारी का खतरा है। सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मिलकर मन प्रसन्न होगा।

कर्क

नई योजना को कार्य रूप देने का समय आ गया है। हालांकि इसमें विशेषज्ञों से भी सलाह ले लें। अपनी योजना को फिलहाल गुप्त रखें। इसे सार्वजनिक किए बिना काम में लगे रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह

आपके समक्ष कड़ी चुनौतियां आएंगी। विचलित नहीं हों। आत्मविश्वास में कमी नहीं आने दें। चुनौतियों का धैर्य से सामना करें। अंततः आप निखर कर सामने आएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या

परिवार या मित्रों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं। हालांकि वह बड़ा मुद्दा नहीं है। ग्रहों की चाल से आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव का है। कुछ मसलों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में फैसले लेने में परेशानी महसूस करेंगे।

तुला

कार्यक्षेत्र में बोलने में संयम रखें। अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता है। दूसरे के विवाद को सुलझाने में आपकी अहम भूमिका रह सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

काफी समय से लंबित कार्य पूरा हो सकता है। मित्रों के साथ गुप्त बातें साझा होने से मन हल्का होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

मेष राशि को मेहनत पर ही भरोसा रहेगा लेकिन आपके साथ भाग्य है। नई योजनाओं के क्रियान्वयन का योग है। विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। आज आत्मविश्वास बढ़ने का दिन है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। हालांकि व्यय का भी दिन है।

मकर

आज आपका मन खिन्न रहेगा। काम का दबाव काफी रहेगा। दिन भर व्यस्त रहेंगे। इसके बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों के भी सोचे काम पूरे नहीं होंगें। आपको खून संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ

परिस्थितियों को हावी नहीं होने दें। सकारात्मक सोच बनाए रखें। अपने प्रयास में कमी नहीं आने दें। थोड़ी देर लगेगी लेकिन सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धन लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन

आज आपका काम बोलेगा। विरोधी परास्त होंगे। धन हानि हो सकती है। निवेश की यदि कोई योजना है तो फिलहाल रोक दें। इसके बदले स्थाई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। अपनी गोपनीय बात किसी से साझा नहीं करें।

नोट-मेष राशि को मेहनत पर भरोसा रहेगा। राशिफल के साथ आपने पंचांग भी पढ़ा होगा। दिशा शूल में भी प्रतिकूल दिशा में जाना हो तो जौ खाएं। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- सरल और संक्षिप्त पूजनविधि : बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here