वृष राशि वाले की स्थिति अच्छी, बाकी का कैसा बीतेगा दिन

118
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

22 october’s panchang and rashifal : वृष राशि वाले की स्थिति आज अच्छी रहेगी। जानें बाकी राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। मैं बता रहा हूं 22 अक्टूबर का राशिफल। साथ में देखें पंचांग। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। अभिजीत व राहुकाल की जानकारी है। दिशा शूल में है कि किस दिशा की यात्रा न करें। जाना जरूरी हो तो दोष कम करने के उपाय हैं।

गुरुवार का पंचांग

22 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- षष्ठी सुबह के 07.39 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा देर रात 12.29 बजे तक। योग- शुक्रमन देर रात 02.37 बजे तक। दिशा शूल- ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.26 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:44 बजे। राहुकाल- दिन के 01.30 से 02.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक।

शुक्रवार का पंचांग

23 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 06.57 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा देर रात 01.28 बजे तक। योग- धृति देर रात 01.23 बजे तक। दिशा शूल- नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.28 बजे तक।

22 अक्टूबर का राशिफल

मेष

परिवार और कामकाज में तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है। दोनों महत्वपूर्ण हैं। समय की मांग है कि कार्यक्षेत्र पर ज्यादा फोकस करें। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात संभव है। इससे खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी रह सकती है।

वृष

वृष राशि वाले की स्थिति आज अच्छी रहेगी। आपके फैसले सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप अपने लक्ष्य समय पर पूरे करेंगे। निवेश से पहले जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले लें। किसी मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है।

मिथुन

विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी। आप उन पर हावी हो सकेंगे। यदि कोई पुराना कर्ज है तो उससे मुक्ति का समय आ गया है। न्यायिक विवाद को भी हल संभव है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। उनकी किसी बात आप आहत महसूस कर सकते हैं।

कर्क

परिवार व मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदा होगा। उनका कद बढ़ेगा। काफी समय से लटके काम पूरे हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें।

सिंह

आज का दिन आपका है। खुद पर भरोसा रखें। शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। उससे चिंता नहीं करें। आप सारे काम को ठीक से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों के समक्ष चुनौतियां बढ़ेंगी। हालांकि नए अवसर भी मिलेंगे।

कन्या

भौतिक सुखों में वृद्धि का योग है। भाग्य आपके साथ है। लेकिन आर्थिक मामलों में नहीं। अतः निवेश करने से बचें। अन्यथा बाद में रकम फंस जाए। जीवनसाथी को समय दें। उन्हें अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक कार्य में योगदान देना पड़ सकता है।

तुला

पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं। इसके साथ ही रुके हुए काम पूरे होने का योग है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। इससे आप भी खुश होंगे। खान-पान में सतर्क रहें। पेट की समस्या परेशान कर सकती है।

वृश्चिक

वृष राशि वाले की तरह भाग्य आपके साथ है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। किसी व्यक्ति से अचानक मदद मिल सकती है। साझेदारी के लिए दिन अच्छा है। निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। नए लोगों से संपर्क बनेगा।

धनु

कारोबार के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक रूप से फायदे का योग है। बाकी लोगों के लिए दिन सामान्य है। आज कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। काम का दबाव बना रहेगा। खुद वाहन चलाने से परहेज करें।

मकर

विवाद का सुखद अंत होने की संभावना है। बिगड़े संबंध सुधर सकते हैं। फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। विद्यार्थी थोड़े परेशान हो सकते हैं। उन्हें मेहनत का अपेक्षित फल नहीं मिल सकेगा। धैर्य बनाए रखें। अपना प्रयास मजबूती से जारी रखें।

कुंभ

अनावश्यक चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। मन को शांत बनाए रखें। प्रगति के द्वार खुल सकते हैं। लेकिन निर्णय लेते समय पूरा समय लें। खूब सोच-विचार करें और सलाह लें। यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन

आज दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति का योग है। सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। हालांकि अधिकारी से विवाद संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

नोट- वृष राशि वाले की स्थिति भले अनुकूल है। यात्रा में दिशा शूल का विचार अवश्य करें। यदि उस दिशा में यात्रा जरूरी हो तो दही खाकर करें। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – संक्षिप्त हवन विधि से बिना पंडित के खुद करें हवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here